बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार से बहुत जल्द शुरू होगी अंतरराज्यीय फेरी घाट सेवा, 8.52 करोड़ रूपये में हुई बंदोबस्ती

कटिहार से बहुत जल्द शुरू होगी अंतरराज्यीय फेरी घाट सेवा, 8.52 करोड़ रूपये में हुई बंदोबस्ती

KATIHAR : कटिहार जिले के मनिहारी से झारखण्ड के साहिबगंज तक अंतर राज्यीय फेरी घाट सेवा बहुत जल्द शुरू हो जाएगी। इसके लिए बंदोबस्ती का टेंडर सम्पन्न हो गया है। इस बार 8 करोड़ 52 लाख रूपये में इस सेवा का बंदोबस्ती किया गया है। 

जिला प्रशासन के तरफ से एडीएम विजय कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस बार इस बंदोबस्ती प्रक्रिया में चार पार्टियों ने भाग लिया था। जिसमें पारदर्शी प्रक्रिया से 8 करोड़ 52 लाख के सर्वोच्च बोली लगाने वाले साहिबगंज नाव यातायात समिति को इस बार के लिए बंदोबस्ती दिया गया है। 

कटिहार समाहरणालय में इस बंदोबस्ती  प्रक्रिया के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था किया गया था। एडीएम ने बताया की इसके पहले कन्हैया ने सबसे अधिक बोली लगाई थी। जिसके बाद साहिबगंज नाव यातायात समिति ने इस रेट पर बंदोबस्ती की सहमती जताई।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट  

Suggested News