बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आईपीएल ऑक्शन 2022 : ईशान किशन के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने पर जश्न में डूबा बिहारवासी, उनके घर पर बधाइयों का लगा तांता

आईपीएल ऑक्शन 2022 : ईशान किशन के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने पर जश्न में डूबा बिहारवासी, उनके घर पर बधाइयों का लगा तांता

पटना. आईपीएल ऑक्शन 2022 में बिहार के ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी चुने गये हैं। मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन पर 15 करोड़ 25 लाख  की बोली लगायी है। इससे पूरे बिहार में खुशी की लहर है। ईशान का पालन पोषण पटना में ही हुआ है और वह क्रिकेट खेलना पटना के ग्राउंड में ही सिखा है। इस बीच उनके दोस्तों ने न्यूज फॉर नेशन पर खुशी जाहिर करते हुए ईशान किशन की संघर्ष और खेल कौशल के बारे में बताया।

पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर सावित्री शर्मा ईशान किशन की दादी है। उनके घर पर खुशी का माहौल है। उनके घर पर तमाम लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। खिलाड़ी गुलशन कुमार अजीत कुमार आदि कई खिलाड़ी ने उनकी दादी से मिलने के लिए पहुंचे और मिठाई देकर दादी को बधाई दी है। नवादा में खुशी का माहौल है। जगह-जगह पर लोगों के द्वारा पटाखा भी फोड़ा जा रहा है।


ईशान किशन का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रणव पांडे है, वह पेशे से बिल्डर है। वे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों का अपना आदर्श मानते हैं। 2022 के आईपीएल ऑक्शन में ईशान किशन ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे महंगे विकेटकीपर के तौर पर खरीदे गये हैं।

आईपीएल में ईशान किशन ने साल 2016 में पदार्पण किया था। 2016 में उन्होंने गुजरात लॉयन्स के आईपीएल मैच खेला था। 2017 में भी ईशान ने इसी टीम के लिए आईपीएल खेला। 2018 में मुबंई इंडियन इंडियंस ने ईशान को खरीदा। आईपीएल में महज 17 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने का ईशान के नाम रिकॉर्ड भी दर्ज है।

ईशान इस नीलामी के साथ आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे भारतीय हो गए हैं। इससे पहले युवराज को 16 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। ईशान ने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी को भी पछाड़ दिया, जिन्हें चेन्नई ने 12 करोड़ में रिटेन किया है। इस नीलामी में ईशान के अलावा श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल और श्रीलंका के हसरंगा ही 10 करोड़ से ज्यादा में बिके। 10 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले हसरंगा पहले विदेशी हैं।

Suggested News