बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के पृथ्वी ने IPL में खेली धमाकेदार पारी, सबसे कम उम्र में हाफ सेंचुरी के रिकॉर्ड की बराबरी

बिहार के पृथ्वी ने IPL  में खेली धमाकेदार पारी, सबसे कम उम्र में हाफ सेंचुरी के रिकॉर्ड की बराबरी

IPL में धमाकेदार पारी खेलने वाले पृथ्वी शॉ बिहार के ऐतिहासिक शहर गया के रहने वाले हैं। उनके पिता रोजगार के लिए गया से मुम्बई चले गये थे। उनके परिजन आज भी गया में रहते हैं। शुक्रवार को पृथ्वी ने दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए कोलकाता के खिलाफ सबसे कम उम्र में हाफ सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

IPL-MOST-YOUNGEST-PLAYER-WHO-SCORED-FIFTY2.jpg

IPL 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। गौतम गंभीर के इस्तीफा कारण श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। उनकी कप्तानी में दिल्ली के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 55 रन से मुकाबला जीत लिया। मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

IPL-MOST-YOUNGEST-PLAYER-WHO-SCORED-FIFTY3.jpg

अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले टीम इंडिया के कप्तान पृथ्वी शॉ को आईपीएल में मौका मिला। जिसे उन्होंने खूब भुनाया। उन्होंने 62 रन की पारी खेली। ये 62 रन उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों पर बनाए। जिसमें 2 छक्के और 7 चौके शामिल थे। दो छक्कों में सबसे शानदार था वो छक्का जिसको देखकर धोनी की याद आ गई। उन्होंने धोनी स्टाइल में हेलीकॉप्टर शॉट खेला। जो सीधे छक्के की ओर गई। उनके इस छक्के को देखकर हर कोई हैरान था। मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ये शॉट कैसे खेला तो पृथ्वी ने कहा- मैंने इसके लिए कोई प्रैक्टिस नहीं की थी। वो शॉट अपने आप खेला गया था।

बता दें, वर्ल्ड कप में शानदार परफॉर्मेंस के बाद शॉ को दिल्ली डेयरडेविल्स ने लिया था। दिल्ली के कई खिलाड़ी नहीं चल पाए तो उनको मौका मिला। उन्होंने मौके का फायदा उठाकर ओपनिंग में अपनी जगह बना ली है। गौतम गंभीर की कप्तानी में वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। लेकिन श्रेयस की कप्तानी में उन्होंने खुद को प्रूफ कर दिया है।

Suggested News