बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : कांग्रेस

डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : कांग्रेस

GAYA : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक डॉ युगल किशोर प्रसाद,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, ओंकार नाथ सिंह, विनोद उपाध्याय, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, अरुण कुमार पासवान ने कहा की नीति आयोग द्वारा जारी लिस्ट में बिहार के शिक्षा, स्वास्थ्य, सहित सभी चीजों  में सबसे निचले पायदान में आने के वावजूद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

नेताओं ने कहा की जब जब लोकसभा, विधानसभा चुनाव आता है। प्रधानमंत्री चुनावी मंच से हजारों करोड़ के पैकेज देने की घोषणा करते है। लेकिन बाद में इनकी घोषणा पूरी तरह जुमला साबित होता है। विशेष राज्य की दर्जा देने की बाते तो इनके मुख से कभी निकलता ही नहीं है।

नेताओं ने कहा की आज बिहार केवल देश के विकसित राज्यों में लेबर सप्लाई में सबसे अव्वल बन कर रह गया है। उन्होंने कहा की विशेष राज्य की मांग पर भाजपा, जदयू में भी नूरा कुश्ती हो रहा है। लेकिन बिहार में कांग्रेस और राजद सहित सभी विपक्षी दल विशेष राज्य के दर्जा की मांग बुलंद कर रहे है। नेताओं ने कहा की कांग्रेस पार्टी बिहार को विशेष दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी।


गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News