बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जादू टोने के लिए महिला को कब्र से निकाला फिर हाथ काट कर खेला खौफनाक खेल... इलाके में सनसनी...

जादू टोने के लिए महिला को कब्र से निकाला फिर हाथ काट कर खेला खौफनाक खेल... इलाके में सनसनी...

desk : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जादू-टोने के लिए कब्र से एक महिला का शव निकालकर हाथ काटने की घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।आज भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो जादू-टोने और तंत्र-मंत्र में भरोसा रखते हैं। उनका अंधविश्वास कुछ ऐसा है कि उसे पूरा करने के लिए सभ्य समाज के सारे नियमों को ताक पर रख दिया जाता है। जादू-टोने और सिद्धि के लिए गड़े हुए मुर्दे के अंग का भी इस्तेमाल करने से उन्हें गुरेज नहीं होता। यूपी के कुशीनगर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

यहां कब्र के अंदर गड़े एक महिला के शव को खोदकर बाहर निकाला गया और फिर उसका हाथ काट दिया गया। घटना से इलाके में हड़कंप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तंत्र-मंत्र के लिए किसी ने महिला के शव को निकालकर हाथ काट लिया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुशीनगर के एसपी विनोद कुमार सिंह ने भी तंत्र-मंत्र के ऐंगल की तरफ इशारा किया है।

कुशीनगर के रामकोला के देवरिया बाबू गांव के जोहलपट्टी में डिलिवरी के दौरान एक 28 साल की महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने उसे 6 दिन पहले दफन कर दिया था। शुक्रवार की देर रात को किसी ने शव को कब्र से बाहर निकाल लिया और एक हाथ भी काटकर चुरा ले गए। सुबह खेत की ओर निकले ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जादू-टोने की बात भी सामने आ रही है।

इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि जादू-टोने के लिए किसी ने महिला के शव को कब्र से निकालकर धड़ से हाथ को अलग कर दिया है। उधर, एसपी कुशीनगर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कब्र से शव को तंत्र-मंत्र के लिए निकालने की सूचना मिल रही है। इस संबंध में पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



Suggested News