बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली में लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद वापस गांव लौट गए जगदानंद, अब इन्हें राजद के प्रदेश अध्यक्ष बनाने की तैयारी

दिल्ली में लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद वापस गांव लौट गए जगदानंद, अब इन्हें राजद के प्रदेश अध्यक्ष बनाने की तैयारी

PATNA : लगभग डेढ़ माह से राजद की तमाम गतिविधियों से दूर रहे जगदानंद सिंह के प्रदेश अध्यक्ष पद से विदाई की तैयारी शुरू हो गई है। जिस तरह उन्होंने बेटे के मंत्री पद से हटने के बाद पार्टी से दूरी बनाई, उसके बाद से ही यह कयास लग रहे थे कि वह प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ सकते हैं। अब यह निश्चित हो गया है कि जगदानंद की जगह अब्दूल बारी सिद्दीकी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा।

लालू से मिलने दिल्ली गए थे जगदानंद

बताया जा रहा है कि जगदानंद कुछ दिन पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने के लिए नई दिल्ली गए थे। जहां दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। इस दौरान जगदानंद ने अपनी तबीयत ठीक नहीं होने की  बात कहकर जिम्मेदारी से मुक्ति की बात कही है। दिल्ली से लौटने के बाद भी पटना में न रूककर सीधे अपने गांव वापस लौट गए।

सिद्दीकी को जिम्मेदारी

जगदानंद सिंह के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद अब अब्दूल बारी सिद्दीकी को जिम्मेदारी सौंपने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि सिद्दीको दो बार दिल्ली जा चुके हैं, लालू प्रसाद से उनकी मुलाकात भी हुई है। माना जा रहा है कि 24 नवंबर से पहले ही उनके नाम की अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। सिद्दीकी के प्रदेश अध्यक्ष से आनेवाले कुढ़नी उपचुनाव में राजद को फायदा मिलने की संभावना है।


Suggested News