बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जगदानंद सिंह ने मीडिया से बनाई दूरी, तेजस्वी यादव बोले- 'जगदा बाबू को आप नहीं जानते'

जगदानंद सिंह ने मीडिया से बनाई दूरी, तेजस्वी यादव बोले- 'जगदा बाबू को आप नहीं जानते'

पटना. लंबे अरसे बाद आज राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पटना में राजद कार्यालय पहुंचे। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव खुद उन्हें लेकर पार्टी कार्यालय आये। इस दौरान राजद कार्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान जगदानंद सिंह ने मीडिया से दूरी ही बनाई रखी। वहीं तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जगदानंद सिंह नाराज नहीं थे, आप लोग उन्हें नहीं जानते हैं।

मीडिया ने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि लंबे वक्त से जगदानंद सिंह पार्टी से दूर रहे और पार्टी के कई कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि आप लोग जगदानंद सिंह को नहीं जानते हैं। आपलोग जगदानंद सिंह को अभी तक नहीं जाने। जगदानंद सिंह कोई नाराज नहीं थे। आज पार्टी की तरफ से जनता की फरियाद सुनी जाती है। हर मंगलवार को राजद कोटे के दो मंत्री जनता की समस्या दूर करने के लिए उनकी समस्या सुनते हैं। इसको लेकर हम लोग भी आज पार्टी दफ्तर पहुंचे और और देखने की कोशिश की कि किस तरीके से जनता की समस्या सुनी जाती है।

वहीं कुढ़नी उपचुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने बताया कि महागठबंधन की तरफ से जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी चुनावी मैदान में है उन्होंने बताया कि कल कुढ़नी में हमारा कार्यक्रम है। इसमें पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह और अब्दुल बारी सिद्दीकी रहेंगे। वहां हमारी तीन सभा है, उसको हम संबोधित करेंगे। 

वहीं अति पिछड़ा समाज के लोग सबसे ज्यादा जेल में है, इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने बताया कि हम तो शुरु से कहते हैं कि जो पिछड़ी जाति से आते हैं, उन्हें आगे बढ़ाया जाए। जेल में भी उनकी संख्या ज्यादा है, इस पर भी विचार होना चाहिए, ताकि वह लोग आगे बढ़ें। जो भूमिहीन हैं, उन्हें भूमि दी जाए ताकि वह अपना गुजारा कर सकें।

लंबे अरसे बाद आज राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पटना में राजद कार्यालय पहुंचे। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव खुद उन्हें लेकर पार्टी कार्यालय आये। इस दौरान राजद कार्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जगदानंद सिंह पिछले दो महीने से नाराज चल रहे थे और पार्टी कार्यालय नहीं आ रहे थे। बताया जा रहा है कि बेटे सुधाकर सिंह के नीतीश सरकार में मंत्री पद से इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह नाराज हो गये थे। उन्होंने भारी मन से मीडिया के सामने घोषणा की थी कि सुधाकर सिंह अब नीतीश कैबिनेट का हिस्सा नहीं है।

हालांकि इलाज के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव के सिंगापुर दौरे से पहले ही जगदानंद सिंह को मना लिया गया। लालू ने पिछले सप्ताह जगदानंद सिंह को दिल्ली बुलाया था। उस दौरान तेजस्वी और राजद के वरिष्ट नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भी दिल्ली पहुंचे थे। इस बीच लालू, तेजस्वी और जगदानंद सिंह के बीच दिल्ली में करीब ढेड घंटे तक बैठक हुई। बैठक में लालू ने जगदानंद को मनाया। एक दिन बाद ही लालू ने नये राजद प्रदेश अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इसमें बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर जगदानंद सिंह का नाम बरकरार रखा गया था।

Suggested News