बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जगदानंद सिंह पद पर बने रहेंगे या जाएंगे, राजद में शुरू हुआ मंथन, लालू प्रसाद जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला

जगदानंद सिंह पद पर बने रहेंगे या जाएंगे, राजद में शुरू हुआ मंथन, लालू प्रसाद जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला

PATNA : राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह लंबे समय से पार्टी दफ्तर नहीं आ रहे हैं। जहां वह लंबे समय के बाद गांव से पटना लौटे, लेकिन इसके बाद भी वह पार्टी कार्यालय नहीं आए। ऐसे में अब जगदानंद सिंह अपने पद पर बने रहेंगे या किसी और को इसकी जिम्मेदारी दी जायेगी, इसकी चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रही है इस मामले में पार्टी के शीर्ष स्तर पर विचार मंथन हो रहा है। जल्द ही   लालू प्रसाद इस पर बड़ा फैसला ले सकते हैं।

सिंगापुर जाने से पहले हो सकता है निर्णय

लालू प्रसाद इसी महीने कीडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जानेवाले हैं। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद के सिंगापुर जाने से पहले लालू प्रसाद जगदानंद सिंह के मामले को खत्म करना चाहते हैं। राजद सुप्रीमो अपने नजदीकियों से इस बारे में विमर्श कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में राजद के अंदर चल रहे बड़े सियासी गतिरोध का पटाक्षेप हो जाये।

वहीं सूत्रों के मुताबिक, इस बीच संभवत: एक बार राजद सुप्रीमो से उनका संवाद हो चुका है। हालांकि क्या बात हुई, यह बात बाहर सामने नहीं आ सकी है।

दरअसल, राजद में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उहापोह की स्थिति होने से न तो प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हो पा रहा है और न ही संगठन की गतिविधियां प्रभावी तौर पर आगे बढ़ पा रही हैं। ऐसे में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को निर्णय लेना जरूरी हो गया है।

40 दिन से नहीं आए कार्यालय

राजद के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को अपने प्रदेश कार्यालय आये 40 दिन से अधिक समय हो चुका है। हालांकि इस अवधि में वह अपने इलाज के लिए दो बार पटना आ चुके हैं. अधिकतर समय वह गांव ही रहे हैं।

 सिंगापुर जाएंगे लालू यादव

इधर, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर जाना लगभग तय है। अगर किडनी प्रत्यारोपण की जरूरत पड़ी तो यहां से उनके परिवार के अन्य सदस्य भी सिंगापुर जायेंगे।


Suggested News