बारह चुनाव जीतने वाले जगदीश शर्मा ने अशोक चौधरी को दिखाया आईना, कहा हमलोग लड़ाकू जाति के, हम जाति नहीं बदल सकते, जहानाबाद में कुर्ता फट जाता, भूमिहार आज भी जदयू और एनडीए के साथ

बारह चुनाव जीतने वाले जगदीश शर्मा ने अशोक चौधरी को दिखाया आई

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के भूमिहार समाज के लोगों पर दिए गए बयान को लेकर घमासान मच गया है। अब 12 बार चुनाव लड़ चुके पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा की अशोक चौधरी का बयान काफी दु: खद और निंदनीय है। संविधान में लिखा है की सभी जाति और धर्म के साथ न्याय के साथ काम करना है। 

उन्होंने कहा की भूमिहार जाति से माननीय अशोक चौधरी को क्या पीड़ा है। यह हम बयान नहीं कर सकते। बिहार में जाति आधार पर राजनीति होती रही है। चाहे मंत्री बनाना हो या टिकट देना हो। सभी जगह जाति समीकरण का ख्याल रखा जाता है। हम 38- 40 वर्षों तक विधानसभा या लोकसभा में रहे हैं। लेकिन अशोक चौधरी को भूमिहार जाति से पीड़ा है तो हम अपनी जाती तो बदल नहीं सकते। अपनी जाति में हम बदलाव नहीं कर सकते। उनके मन में क्या बात है। इस जाति ने उनका क्या नुकसान किया है। यह अशोक चौधरी ही बता सकते हैं।

शर्मा ने कहा की 1952 से जहानाबाद सीट से एक पक्ष से भूमिहार लड़ता रहा है। 2019 का लोकसभा चुनाव इसका अपवाद रहा है। जब इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिला तो उन्होंने कहा कि आगे से इसका ख्याल रखा जाएगा। लेकिन 2024 में उन्होंने कहा की यहाँ से टिकट चंद्रवंशी को ही दिया जायेगा। जबकि जहानाबाद भूमिहारों का सीट है। जिसका हक़ कटेगा तो उसको पीड़ा होगा। हमने कम से कहा था की चंद्रवंशी के लिए वोट मांगने हम नहीं जाएंगे। अपना कुरता फड़वाने कौन जायेगा। यदि अशोक चौधरी को इससे पीड़ा है तो यह विद्वेष फैलाने वाला बयान है। यह कहीं से उचित नहीं है।

शर्मा ने कहा की मगध की धरती सभी जातियों को जोड़कर चलने वाली धरती है। सभी जातियों को साथ लेकर चलेंगे। तभी राजनीति में सफलता मिलेगी। जहानाबाद में अति पिछड़ा और सवर्णों का संबंध भाई-भाई का है। शर्मा ने कहा की जहानाबाद से भूमिहार दूर नहीं जा रहा है। यह लड़ाकू जाति है। उत्थान पाटन जीवन का अंग है। राजनीति में भी उत्थान पतन होते रहा है।