बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमैका की टोनी एन सिंह के सिर सजा मिस वर्ल्ड-2019 का ताज, भारत की सुमन राव को तीसरा स्थान

जमैका की टोनी एन सिंह के सिर सजा मिस वर्ल्ड-2019 का ताज, भारत की सुमन राव को तीसरा स्थान

NEWS4NATION DESK : मिस वर्ल्ड-2019 का ताज जमैकाकी सुंदरी टोनी एन सिंह के सिर सजा है। वहीं भारत की मिस इंडिया सुमन राव तीसरे स्थान पर रहीं है।

शनिवार को लंदन में इस प्रतिस्पद्र्धा के अंतिम चरण का आयोजन किया गया। जिसमें जमैका की टोनी एन सिंह ने प्रथम, फ्रांस की ओपेली मेजिनो दूसरे और भारत की सुमन राव ने तीसरे  स्थान रहीं। 

मिस वर्ल्ड -2019 प्रतिस्पद्र्धा के अंतिम चरण में जमैका की 23 वर्षीय टोनी एन सिंह ने अमेरिकी गायक व्हिटनी ह्यूस्टन का गाना गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। खास बात यह है कि इस बार मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड दोनों ही अश्वेत सुंदरियां बनीं हैं।

टोनी फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकी हैं। वह वर्तमान में मनोविज्ञान की छात्रा है और मनोचिकित्सक बनना चहती हैं। वह कैंपस में कैरेबियन स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 

अपनी इस कामयाबी का सारा श्रेय अपनी मां को देते हुए टोनी ने बताया कि इस मुकाम को हासिल करने में उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान हैं। 

Suggested News