बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमुई पुलिस और सुरक्षा बलों ने हार्डकोर नक्सली विजय कोड़ा को किया गिरफ्तार, हत्या सहित कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

जमुई पुलिस और सुरक्षा बलों ने हार्डकोर नक्सली विजय कोड़ा को किया गिरफ्तार, हत्या सहित कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

JAMUI : जमुई पुलिस और सुरक्षा बलों ने बरहट थाना क्षेत्र के चोरमारा जंगल से हार्डकोर नक्सली विजय कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ हत्या सहित कई मामले बरहट थाना में दर्ज है। गिरफ्तार नक्सली पर निर्मम तरीके से पांच हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है की पुलिस मुखबिरी के आरोप में इसने पांच लोगों की हत्या कर दी थी।

जमुई पुलिस इसकी तलाश लंबे समय से कर रही थी। गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली की पहचान कुमरतरी निवासी विजय कोड़ा 33 वर्ष के रूप में हुई है। इसकी गिरफ्तारी  रविवार रात को ही कर ली गई थी और आज सोमवार को बरहट थाना परिसर में  सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए इस कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरमारा के जंगलों में सर्च अभियान चलाकर इसे पकड़ा है।

उन्होंने बताया कि बरहट थाना इलाके के कुमरतरी गांव में जुलाई 2017 को एक ही परिवार के तीन व्यक्ति की हत्या निर्मम तरीके से कर गई थी गई थी। मृतकों में मीना देवी, शिवकुमार कोड़ा और बजरंगी कोड़ा शामिल थे। मृतकों के शव को कुकुरझप डैम के उपर फेंक दिया था। वही मार्च 2018 में गुरमाहा इलाके के रहने वाले दो सहोदर भाई मदन कोड़ा और प्रमोद कोड़ा की हत्या कर दिया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस को इस हार्डकोर नक्सली की तलाश थी।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय कोड़ा बरहट जंगल के चोरमरा इलाके में अभी मौजूद है। इसके बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों ने सर्च अभियान चलाया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। नक्सली विजय कोड़ा नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के  सक्रिय सदस्य है। जो दुर्दांत नक्सली परवेज दा और अरविंद कोड़ा के लिए काम करता था। गिरफ्तारी के बाद इसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News