जमुई का कुख्यात अपराधी कारू यादव छत्तीसगढ़ से हुआ गिरफ्तार, बिहार के साथ झारखण्ड में भी दर्ज हैं कई मामले

JAMUI : देवघर के चर्चित लक्ष्मी यादव हत्याकांड सहित जमुई के सिमुलतला एवं चकाई में कई लूट कांड, रंगदारी के साथ अन्य नक्सली कांडो के फरारी अभियुक्त कुख्यात अपराधी जयप्रकाश यादव उर्फ कारू यादव को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। 

कारू यादव जमुई पुलिस से छुपकर पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड के कई इलाकों में भ्रमणशील था और बराबर लोकेशन बदलता रहता था। जमुई पुलिस को मिली गुप्त सुचना के आधार पर जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया और उक्त अपराधी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर देर रात छत्तीसगढ़ एवं झारखंड पुलिस के सहयोग से रायडीह के चेकपोस्ट के पास से इस कुख्यात अपराधी कारू यादव की गिरफ़्तारी की गई।

Nsmch
NIHER

गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर दर्जनों मामले जमुई सहित झारखंड के थानों में दर्ज है। अभियुक्त कारू यादव कई नक्सली कांडो में भी शामिल रहा है। कारू यादव ने विभिन्न घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही सीपीआई माओवादी को झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र में मजबूत करने का भी प्रयास कर रहा था। 

इतनी बड़ी उपलब्धि को लेकर जमुई पुलिस भी पूरे उत्साह में नज़र आ रही है। जमुई एसपी शौर्य सुमन ने इसे जमुई पुलिस की बड़ी सफलता मान रहे है। वही गिरफ्तार अपराधी कारू यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जमुई से सुमित कुमार की रिपोर्ट