बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जन अधिकार छात्र परिषद ने किया संगठन का विस्तार, जल्द शुरू करेगा विश्वविद्यालय बचाओ यात्रा

जन अधिकार छात्र परिषद ने किया संगठन का विस्तार, जल्द शुरू करेगा विश्वविद्यालय बचाओ यात्रा

पटना. जन अधिकार छात्र परिषद ने संगठन को विस्तार करते हुए नए लोगों को जगह देते हुए संशोधित दूसरी लिस्ट में प्रदेश कमेटी में तीन उपाध्यक्ष, 11 प्रदेश महासचिव और 13 प्रदेश सचिव, सात विश्वविद्यालय अध्यक्ष और 17 जिला अध्यक्ष की घोषणा कीl

छात्र के प्रदेश अध्यक्ष रौशन ने लिस्ट जारी करते हुए कहा कि छात्र परिषद बिहार के छात्र और नौजवानों की एक मजबूत आवाज है। आज पूरे बिहार में विश्वविद्यालय की बदहाल स्थिति है। सभी विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर की कमी, सेशन लेट, एडमिशन में देरी, मूलभूत सुविधा का अभाव, लगातार विश्वविद्यालय पदाधिकारी का भ्रष्टाचार में लिप्त होना जैसी स्थिति लगातार बनी हुई और सरकार सारी चीजों को जानते हुए भी मौन होकर बैठी हुई है।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में छात्र परिषद की यह नयी टीम पूरे बिहार में विश्वविद्यालय बचाओ यात्रा के माध्यम से एक नई लड़ाई सरकार के खिलाफ शुरू करेगी, जिससे परेशान छात्रों को उनके हक दिलाया जा सके। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आकाश यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश कुमार उपस्थित थे।


Suggested News