बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा के राजेश्वर लाल कॉलेज मैदान में जन्माष्टमी महोत्सव सह दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, मंत्री अशोक चौधरी ने विजयी पहलवानों को किया सम्मानित

नालंदा के राजेश्वर लाल कॉलेज मैदान में जन्माष्टमी महोत्सव सह दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, मंत्री अशोक चौधरी ने विजयी पहलवानों को किया सम्मानित

NALANDA : आज नालंदा जिलान्तर्गत में अलीनगर के राजेश्वर लाल कॉलेज मैदान में जन्माष्टमी महोत्सव और परम्परागत दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री अशोक चौधरी ने जहाँ प्रतियोगिता में शामिल पहलवानों का हौसला अफजाई किया। वहीँ विजयी पहलवानों को उन्होंने सम्मानित भी किया।

 

बताते चलें की राजेश्वर लाल मैदान में आयोजित इस दंगल प्रतियोगिता में दर्जनों पहलवान शामिल हुए। जिनकी कुश्ती देखने के लिए आसपास के इलाकों के लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। विजयी होनेवाले पहलवानों को मंत्री अशोक चौधरी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 

इस महोत्सव सह दंगल प्रतियोगिता में नालंदा लोकसभा क्षेत्र से जदयू सांसद कौशलेन्द्र कुमार, अस्थावां विधानसभा विधायक जितेंद्र कुमार, शेखपुरा विधायक विजय सम्राट, विधान पार्षद रीना यादव, जद(यू) प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह एवं अनेक सम्मानित साथीगण भी मौजूद रहे।

वहीँ इस दंगल प्रतियोगिता के बाद जदयू प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार के विकास के साथ राज्य में खेल के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया है। यहाँ सरकार की तरफ से मैडल लाओ नौकरी पाओ की योजना चलायी जा रही है। वहीँ खेलों को बढ़ावा देने के लिए इसी नालंदा के राजगीर में 29 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य खेल अकादमी का उद्घाटन करने जा रहे हैं। 750 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अकादमी में कई तरह के खेलों का आयोजन किया जायेगा। जिससे यहाँ के युवाओं में खेल की भावना का विकास होगा।  

Suggested News