बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में 24 जनवरी को मनाई जाएगी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने की अहम बैठक

पटना में 24 जनवरी को मनाई जाएगी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जदयू  कार्यकर्ताओं ने की अहम बैठक

BHAGALPUR : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को पटना के वेटरनरी कॉलेज में मनाई जा रही है। जिसको लेकर सूबे के हर जिले में खासी तैयारी देखी जा रही है। इसी बावत आज जनता दल यूनाइटेड भागलपुर इकाई की ओर से भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें भागलपुर इकाई के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। जनता दल यूनाइटेड के भागलपुर जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती को लेकर हमलोग कई मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के बीच वार्ता कर रहे हैं। यहां से 111 कोच से हजारों की संख्या में हम लोग पटना पहुंचेंगे और इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। वहीं पार्टी के जिला प्रवक्ता शिशुपाल भारती ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हम लोग हर बिंदुओं पर कई दिनों से वार्ता कर रहे हैं। 

इसे कुशलता से अमली जामा 24 जनवरी को पटना में पहुँचाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि  विशेष खुशी इस बात को लेकर है कि सभी दल के लोग उनकी जयंती मना रहे हैं। यह एक पिछड़ी जाति के नेता थे। उनके चलते राज्य में कई अहम कार्य हुए हैं। जिसे भुलाया नहीं जा सकता। प्रेस वार्ता के दौरान जनता दल यूनाइटेड भागलपुर इकाई के दर्जनों पदाधिकारी वह कार्यकर्ता मौजूद थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती पर पटना में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं में काफी खुशी की लहर देखी जा रही है। 

वहीँ नवादा में जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधायक कौशल यादव के देखरेख में जोर-जोर से तैयारी की जा रही है। जहां 10 हजार से अधिक झंडा बनाया जा रहा है। पूर्व विधायक कौशल यादव की ओर से लगातार बैठक चल रही है। ऐसे में रविवार को भी कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश देकर प्रखंड में बैठक का आयोजन किया गया है। पटना के वेटरनरी कॉलेज में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह के कार्यक्रम में लाखों की संख्या में भीड़ जुटने का दावा हर कोई कर रहा है। ऐसे में नवादा स्थित जदयू कार्यालय में बैठक बुलाई गई। उसमें जदयू नेता व पूर्व विधायक ने कहा कि "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर के सपनों को पूरा करने में लगे हैं। 

पूरे बिहार से तकरीबन 2 लाख से अधिक लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर के इस समारोह में शामिल होंगे। सभी जेडीयू कार्यकर्ताओं ने बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। कहा कि"जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हर साल पटना के वेटरनरी कॉलेज में जयंती मनाई जाती है। ऐसे में 24 जनवरी को समारोह का आयोजन होगा। इस बार जननायक कर्पूरी ठाकुर का शताब्दी समारोह ऐतिहासिक होगा। नवादा में जोर-जोर से तैयारी की जा रही है।

भागलपुर से बालमुकुन्द और नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News