बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा अहंकार की बदौलत तीन राज्यों में हुई हार

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा अहंकार की बदौलत तीन राज्यों में हुई हार

KATIHAR : पूर्व सांसद सह जाप सुप्रीमो पप्पू यादव आज कटिहार पहुंचे। जहाँ उन्होंने हाल के दिनों में ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हुए पत्रकार सज्जन कुमार के घर में पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात किया। इस मौके पर उन्होंने दिवंगत पत्रकार के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही परिजनों की आर्थिक मदद भी की। 

वहीँ तीन राज्य में हाल के दिनों में चुनाव परिणाम में कांग्रेस के खिलाफ मिले जनमत पर पत्रकारों के द्वारा पूछे जाने पर पप्पू यादव ने अपने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ बड़े नेताओं की ईगो के कारण कांग्रेस का यह परिणाम आया है। 

उन्होंने उम्मीद जताया की 2024 में अब भी मोदी लहर को रणनीति के तहत रोका जा सकता है। उन्होंने कहा की चुनावों में 4 करोड़ 90 लाख वोट आया कांग्रेस को। जबकि भाजपा को वोट आये 4 करोड़ 80 लाख। 

उन्होंने कहा की मोदी मध्य प्रदेश के चुनाव में नहीं गए थे। लेकिन मोदी मोदी किया जा रहा है। पप्पू यादव ने कहा की तीन राज्यों में जहाँ कांग्रेस की हार हुई है। वहां केन्द्रीय नेतृत्व ने स्थानीय नेताओं को छुट दे दिया। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा की सबसे ज्यादा जातिवाद बीजेपी ने किया। मोदी ओबीसी है की नहीं। इसका अभीतक गुजरात में पता नहीं है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News