बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया पहुंचे जापान के राजदूत, बच्चों के साथ फुटबॉल में आजमाया हाथ, कल करेंगे महाबोधी मन्दिर का दर्शन

बोधगया पहुंचे जापान के राजदूत, बच्चों के साथ फुटबॉल में आजमाया हाथ, कल करेंगे महाबोधी मन्दिर का दर्शन

जापान के राजदूत हिरोशी एफ सुजुकी शुक्रवार को दो दिवसीय बिहार दौरे पर बोधगया पहुंचे है, राजदूत के साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे, आज वे पटना से सड़क मार्ग से बोधगया पहुंचे जहां सबसे पहले हाइयात होटल बोधगया गए। उसके बाद बोधगया का भ्रमण किया, वहीं शाम में बोधगया के ऐतिहासिक कालचक्र मैदान में पहुंचे और छोटे छोटे फुटबाल के खिलाड़ियों के साथ खेल में शामिल हुए, इस दौरान खिलाड़ियों के बारे में जानकारी प्राप्त की और जापान सरकार की तरफ से प्रोत्साहन की बात कही।

 उन्होंने लड़का और लड़की को एक साथ खेलने पर बहुत सराहना किया और उनकी डिसिप्लिन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के संबंध बेहतर बना रहे। जिसे लेकर बच्चो के साथ फुटबाल भी खेला और खिलाड़ियों को हौसला अफजाई की।

जापान सरकार करेगी मदद

 इसके पहले जापान के राजदूत गंगा बीघा में संचालित प्रेमा मेटा संस्था पहुंचे और संस्था में पढ़ने वाले बच्चों से मुलाकात की। उक्त संस्था के डायरेक्टर यूको मोमोस और उनके पति अनूप कुमार ने अपने संस्था के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा की कई वर्ष पूर्व से संचालित इस संस्था में गरीब और असहाय परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। इस दौरान राजदूत ने इस संस्था के कार्यों को सरहान करते हुए कहा कि आप बहुत नेक कार्य कर रहे हैं और जापान सरकार की ओर से इन्हे और मदद की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार जापान के राजदूत शनिवार को अहले सुबह विश्व धरोहर महाबोधि मन्दिर जाएंगे और भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना करेंगे।

REPORT - SANTOSH KUMAR

Suggested News