बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में जेडीयू प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव संपन्न, कई ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन

बिहार में जेडीयू प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव संपन्न, कई ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन

PATNA: जेडीयू सांगठनिक चुनाव के तहत बिहार के सभी प्रखंडों में अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है। कई प्रखंड अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। बिहार प्रदेश जेडीयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी है।

मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि पांच चरणों में होने वाले प्रखण्ड सांगठनिक चुनाव में आज अंतिम पांचवे चरण में प्रदेश के विभिन्न जिलों के कुल 132 प्रखण्डों में प्रखण्ड/सेक्टर अध्यक्ष एवं प्रखण्ड/सेक्टर कार्यकारिणी के पद हेतु चुनाव संपन्न हुआ। संपन्न हुये इस सांगठनिक चुनाव में कई प्रखण्डों के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गये हैं। 

गौरतलब है कि प्रखण्ड सांगठनिक चुनाव 4 से 8 सितम्बर तक होना था। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों में अब तक 536 प्रखण्डों में प्रखण्ड/सेक्टर अध्यक्ष एवं प्रखण्ड/सेक्टर कार्यकारिणी के पद हेतु चुनाव संपन्न हुआ। 

मृत्युंजय कुमार सिंह ने बतलाया कि प्रखण्ड सांगठनिक चुनाव के बाद अब 10 सितम्बर से 14 सितम्बर तक जिला सांगठनिक चुनाव संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांगठनिक चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Suggested News