बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JDU के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, जानिये लिस्ट में किन्हें मिली जगह......

JDU के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, जानिये लिस्ट में किन्हें मिली जगह......

PATNA: बीजेपी के बाद अब जदयू ने भी विधानसभा चुनाव 2020 में अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। जदयू की लिस्ट में  राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले नंबर पर हैं।उऩके अलावे वशिष्ठ नारायण सिंह समेत राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय नेता शामिल हैं।

जदयू के स्टार प्रचारों में राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह, मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, सांसद राजीव रंजन सिंह ललन, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव सह मंत्री संजय झा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, सांसद चंदेश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, सुनील कुमार, सांसद गिरिधारी यादव, सांसद विजय कुमार मांझी, छात्र जदयू प्रभारी व पूर्व एमएलसी प्रो. रणवीर नंदन, एमएलसी प्रो. गुलाम गौस, तनवीर अख्तर, कमर आलम, कुमुद वर्मा, मौलाना गुलाम रसूल बलियावी, महाबली सिंह, जितेन्द्र कुमार नीरज कुमार शामिल हैं।

इसके अलावे महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास, राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खां,  मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, सांसद रामनाथ ठाकुर व डा. आलोक कुमार सुमन, रणविजय कुमार सिंह, खालिद अनवर और राधाचरण साह जदयू के स्टार प्रचारक होंगे। 

Suggested News