जदयू नेता मधुरेंदु पाण्डेय ने किया दावा, कहा सीएम नीतीश की अगुवाई में भाजपा का केंद्र की सत्ता से बेदखल होना तय

जदयू नेता मधुरेंदु पाण्डेय ने किया दावा, कहा सीएम नीतीश की अगुवाई में भाजपा का केंद्र की सत्ता से बेदखल होना तय

PATNA : जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ . मधुरेंदु पांडेय ने आज कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल होना तय है। 

पांडेय ने कहा कि इधर देश के कई राज्यों में पहले राजस्थान,हिमाचल प्रदेश और अब कर्नाटक के विधानसभा चुनाव परिणाम यह संकेत दे रहा है की देश भाजपा मुक्त राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर है। 

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता केंद्र की सत्ता से भाजपा को पूरी तरह बेदखल कर देगी। पाण्डेय ने कहा कि भाजपा लाख झूठ, छल, प्रपंच और धर्म का सहारा ले ले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में उनकी नीति रणनीति और भावी रूपरेखा से देश भाजपा मुक्त राष्ट्र का निर्माण होकर रहेगा। 

पांडेय ने कहा कि सन 74 के बाद वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक वर्ष होगा। एक बार फिर से बिहार केंद्र की सत्ता परिवर्तन की अगुवाई के लिए तैयार है और अपनी मुहिम में अग्रसर हैं। उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। भाजपा विपक्ष की एकजुटता मुहिम से काफी परेशान और डरी सहमी है।

Find Us on Facebook

Trending News