बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील मोदी पर ललन सिंह ने किया पलटवार, कहा अरे काहे का प्रधानमंत्री! अतिपिछडा समाज नीतीश कुमार के साथ है

सुशील मोदी पर ललन सिंह ने किया पलटवार, कहा अरे काहे का प्रधानमंत्री! अतिपिछडा समाज नीतीश कुमार के साथ है

PATNA : नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा समाज को आरक्षण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। इस मामले को लेकर खासकर भाजपा और जदयू आमने सामने हैं। दोनों पार्टियों के नेता इस मामले को लेकर एक दुसरे पर हमला कर रहे हैं। 


इसी कड़ी में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा की सुशील कुमार मोदी इसलिए बोल रहे हैं की वह पुरे बिहार में एक्सपोज हो गए हैं की भारतीय जनता पार्टी आरक्षण विरोधी है।

भाजपा ने इस आरक्षण को खत्म कराने की साजिश की। उन्होंने कहा की सुशील मोदी का हमने प्रेस कांफ्रेंस देखा है। जिसमें उन्होंने कहा की अति पिछड़ा वर्ग प्रधानमन्त्री मोदी के साथ है। क्यों बिहार के अति पिछड़ा वर्ग के लोग पीएम के साथ होंगे। उनके शक्ति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। अति पिछड़ों की पहचान नीतीश कुमार हैं। 

ललन सिंह ने कहा की गुजरात में 2021 में हुए चुनाव में भी आरक्षण नहीं था। वहां भी भाजपा ने आरक्षण खत्म करा दिया और बिहार में खत्म कराने की साजिश की गयी है। भाजपा का चेहरा आरक्षण विरोधी है। 

  

Suggested News