बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू ने राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह को पार्टी से निकाला, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुई कार्रवाई

जदयू ने राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह को पार्टी से निकाला, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुई कार्रवाई

पटना. बड़ी खबर बिहार के सियासी दल जदयू को लेकर आ रही है। जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह को पार्टी हटा दिया है। इसकी जानकारी ने पार्टी ने खुद प्रेस विज्ञप्ति जार कर दी है।

जदयू से मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण सिंह लगातार पार्टी विरोधी गितिविधियों में संलिप्त थे। इसके कारण जदयू ने उन पर कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय महासचिव के पद सहित पार्टी की अन्य सभी जिम्मेदारियों व प्राथमिक सदस्यता से मुक्त कर दिया है।

 मिली जानकार के अनुसार प्रवीण सिंह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की झारखंड इकाई के प्रभारी भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें पिछले सास जदयू का राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया था। फिलहाल जदयू ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया है।

Suggested News