बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू का तेजस्वी पर बड़ा अटैक, गोपालगंज पर उत्तेजना दिखाना जंगलराज सल्तनत के बादशाह रहे के शाहजादे की राजनीतिक मजबूरी

जदयू का तेजस्वी पर बड़ा अटैक, गोपालगंज पर उत्तेजना दिखाना जंगलराज सल्तनत के बादशाह रहे के शाहजादे की राजनीतिक मजबूरी

Patna : जदयू ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने एक बयान जारी कर कहा है कि भ्रष्टाचार, नरसंहार, फिरौती के लिए अपहरण, हत्या एवं लूट के सल्तनत के बादशाह रहे के शाहजादे तेजस्वी यादव की गोपालगंज हत्याकांड पर उत्तेजना दिखाना राजनीतिक मजबूरी है। हालांकि तेजस्वी की इस उत्तेजना को बिहार की जनता खूब समझती है। 

उन्होंने कहा है कि अपराध के विषय पर बोलने की ना ही उनकी नैतिकता है और ना ही पात्रता, क्योंकि तेजस्वी यादव स्वयं सामाजिक रूप से जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों से ना सिर्फ घिरे हुये हैं बल्कि उनके संरक्षक भी हैं। 

अंजुम का कहना है कि वह जिस लालूवाद काल का दम्भ भरते हैं वह काल राजनीति एवं अपराधियों की जुगलबंदी के लिए जाना जाता है। लालू राबड़ी शासनकाल के हिस्ट्रीशीटरों की गिनती कराई जाए तो तेजस्वी यादव गिनती भूल जाएंगे। 

तेजस्वी जी के मन मस्तिष्क पर उस काल का इतना गहरा असर है कि यह भूल जाते हैं कि अब लालू- राबरी शासनकाल का दौर नहीं है जहां सत्ता द्वारा अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। आज कानून का राज है। यहां कानून का पालन सभी को करना है, चाहे कोई आम हो या खास। अपराध के विषय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीरो टॉलरेंस की नीति रही है, जिस पर उन्होंने कभी भी समझौता नहीं किया है।



Suggested News