बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JDU का मिशन 2024 : 'मुल्क बचाने' निकले उपेन्द्र कुशवाहा

JDU का मिशन 2024 : 'मुल्क बचाने' निकले उपेन्द्र कुशवाहा

पटना. जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज लखीसराय जा रहे हैं। यहां वे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ शहीद जगदेव बाबू की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपनी यात्रा को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि मिशन2024 के मद्देनजर 'इतिहास बचाओ-मुल्क बचाओ' थीम पर प्रदेश का दौरा शुरू कर रहे हैं।

यात्रा को लेकर उपेद्र कुशवाहा ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, 'आज मैं लखीसराय जा रहा हूं। वहां अमर शहीद जगदेव बाबू की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जी के साथ भाग लेना है। आज का यह कार्यक्रम पार्टी के मिशन2024 के मद्देनजर "इतिहासबचाओ मुल्कबचाओ" थीम पर आधारित मेरे राज्य दौरे की शुरुआत है।'

बता दें कि इससे पहले पिछले साल भी उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा निकाल चुके हैं। इसके तहत उन्होंने पूरे प्रदेश का दौरा किया था। उस समय जदयू का भाजपा से गठबंधन था और बिहार में एनडीए की सरकार थी। लेकिन इस यात्रा के दौरान जदयू का राजद से गठबंधन है और बिहार में महागठबंधन की सरकार है।

Suggested News