बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुढ़नी उपचुनाव में हार पर बोले जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कहा लोकतंत्र में जनता मालिक, हार का करेंगे विश्लेषण

कुढ़नी उपचुनाव में हार पर बोले जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कहा लोकतंत्र में जनता मालिक, हार का करेंगे विश्लेषण

GAYA : आज शहर के नागमतिया रोड में जदयू जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जदयू कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा फीता काटकर किया गया। वही एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें जदयू के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता व जिले से पहुंचे कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 


इसके पूर्व भी गया पहुंचने के दौरान विभिन्न जगहों पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जदयू के प्रदेश सचिव चंदन यादव भी मौजूद थे। इस मौके पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। जनता ने जो फैसला सुनाया वह स्वीकार है। 

उन्होंने कहा कि कुढ़नी में हम मामूली वोट से हारे हैं। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने हथकंडा अपनाया है किसी से छिपा हुआ नहीं है। जगजाहिर है किसने लोकतंत्र की हत्या की है।

कुशवाहा ने कहा की हम लोगो से कहीं भूल हुई है। उसका विश्लेषण बाद में करेंगे। हमारे पार्टी के साथ घटक दल के सभी दलों में एकता दिखता है। उन्होंने कहा की हमलोगों का सबका समर्थन प्राप्त है। आने वाला कल यानी 2024 में जो पार्टी का मिशन है उसमें सफल रहेंगे।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News