बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जननायक कर्पूरी ठाकुर जनशताब्दी समारोह को सफल बनाने के लिए जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने हाजीपुर में की समीक्षा बैठक

जननायक कर्पूरी ठाकुर जनशताब्दी समारोह को सफल बनाने के लिए जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने हाजीपुर में की समीक्षा बैठक

HAJIPUR : पटना के वेटरनरी कॉलेज मैदान में जदयू द्वारा आगामी 24 जनवरी को प्रस्तावित जननायक कर्पूरी ठाकुर जनशताब्दी समारोह को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा हाजीपुर सर्किट हाउस में जिला के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने किया>

 इस बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्यतम बनाने के लिए ठोस रणनीति बनाई गई साथ ही तैयारी की भी समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के समतावादी विचारों को जीवित रखने की जिम्मेदारी जनता दल यूनाइटेड के कंधे पर है। उनके जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करें और पूरे तन मन से तैयारी में लग जाए। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की जनशताब्दी समारोह को लेकर सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ताओं में ही नहीं बल्कि प्रदेश भर के अति पिछड़ा समाज में भारी उत्साह और जोश का माहौल है। 24 जनवरी को बिहार के सभी जिले प्रखंड एवं पंचायत से लाखों की संख्या में लोग शामिल होने पटना आएंगे और हमें विश्वास है कि इस कार्यक्रम की सफलता इतिहास के पन्नों में दर्ज होग। उन्होंने ने कहा कि वैशाली लोकतंत्र की जननी, भगवान महावीर का जन्म स्थल और कितने महान स्वतंत्रता सेनानियों  की जन्मभूमि रही है स्वतंत्रता के आंदोलन से लेकर संपूर्ण क्रांति के आंदोलन में वैशाली के लोगों की अग्रणी भूमिका रही है। इसलिए पार्टी एवं हमारे नेता नीतीश कुमार को वैशाली जिले के कार्यकर्ताओं से अधिक अपेक्षा है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने आह्वान किया कि 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जनशताब्दी समारोह में लाखों की संख्या में शामिल होकर विरोधियों को अपनी सामाजिक  एकजुटता का एहसास कराएं और आरक्षण विरोधी भाजपा सरकार को केंद्र से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।  

तैयारी समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी,वैशाली विधायक  सिद्धार्थ पटेल,जागेश्वर राय,आसमा परवीन, महेंद्र राम, विजय सहनी, संतोष कुशवाहा, किरण रंजन,श्याम राय, रामेश्वर साहनी, सुदेश कुमार उर्फ मुन्ना सिंह,अंजनी पटेल, पंकज पटेल,विनोद सिंह, शत्रुधन गुप्ता, अविनाश कुमार लड्डू, प्रो सुनीता कुमारी,भारती कुमारी,अजय भूषण दिवाकर, दीपक कुमार दीपु, त्रिविक्रम प्रसाद, इंद्रजीत राय, सुनील ठाकुर,अंशु जायसवाल, राजकुमार चौधरी राजू,चौधरी आप्तमान अभय,अनिल दास, सुनील कुमार सुमन,भीम कुमार, कविता कुमारी, विजय सिंह, कामाख्या नारायण सिंह,बृजमोहन शर्मा, राजेश्वर प्रसाद मुकेश, हरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, प्रेम कुमार निषाद, प्रकाश सिंह चिंटू,अरुण राय, अनुपलाल सिंह,राहुल सिन्हा,उमेश भगत, भगवान सिंह,राजेश्वर सिंह, अमिताभ कुमार कमलेश, विनोद कुमार, सहित कई जदयू नेता उपस्थित थे।

Suggested News