जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर किया जोरदार हमला, कहा मौके मिले तो आरक्षण खत्म करने में नहीं करेगी देरी

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर किया जोरदार हमला, कहा मौके

CHAPRA : छपरा के नगरा में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कर्पूरी चर्चा के बहाने भाजपा के आरक्षण विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को अगर मौका मिले तो आरक्षण खत्म करने में थोड़ी भी देर नहीं करेगी। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहले ही आरक्षण खत्म करने की वकालत कर चुके हैं। 

छपरा के नगरा में आयोजित कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उमेश सिंह कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा की भाजपावाले युवाओं को कलम के बजाय तलवार पकड़ाकर जातीय उन्माद फैलाना चाह रहे हैं। 

Nsmch

उन्होंने कहा की केंद्र की सता में बने रहने के लिए वे धर्म का राजनीतिकरण करते हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कहा की भाजपा ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन नौकरी देने के बजाय जो नौकरी थी, उसे भी छीन लिया। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चिंतित है की आपका विकास कैसे हो। राज्य का विकास कैसे हो। 

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कुशवाहा ने कहा की अभी आपातकाल की स्थिति है। संविधान खतरे में हैं। मौलिक अधिकारों को कुचलने का काम किया जा रहा है। आज का जो गौरवशाली इतिहास है। वह पढ़ने को नहीं मिलेगा।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट