बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कहा भाजपा विरोधियों के घर दस्तक दे रही ईडी और सीबीआई

केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कहा भाजपा विरोधियों के घर दस्तक दे रही ईडी और सीबीआई

MUNGER : एकदिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित अतिथि गृह में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान नगर भवन में आयोजित होने वाले मुंगेर विधानसभा स्तरीय जननायक कर्पूरी चर्चा के बारे में विस्तृत तरीके से जानकारी दी गई। इस मौके पर कई मुद्दों पर भाजपा के ऊपर निशाना साधते हुए बताया कि भाजपा के द्वारा महंगाई के अलावे खाद्य सामग्री पर भी जीएसटी लगाया गया है। 

उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि आज देख रहे हैं देश की हालत क्या है। देश की स्थिति क्या है। देश के मौजूदा सरकार के द्वारा किसी ओर देश को धकेला जा रहा है। आज देश में आपातकाल की स्थिति है या उससे भी बदतर स्थिति है। हमारा लोकतंत्र लहूलुहान है हमारे संविधान को नष्ट किया जा रहा है। हमारा गौरवशाली इतिहास को बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी देश में भाजपा का जो विरोध करता है। उसके घर तक ईडी सीबीआई और इनकम टैक्स वाले दस्तक दे जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि इसी सब स्थिति को देखते हुए हमारे नेता ने देश को भाजपा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। उसी को लेकर हम लोग एकत्रित होकर देश बचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा इंडिया गठबंधन जो आकार ले रहा है उससे बीजेपी वाले काफी डरे हुए हैं। क्योंकि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। इस कारण वह धर्म का राजनीति कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जाति जनगणना के बारे में भी बताते हुए कहा कि जाति जनगणना से अति पिछड़े वर्ग के अलावे विभिन्न वर्गों को लाभ मिला है। इससे पारदर्शिता भी सबके सामने आ गई है। 

प्रेस वार्ता के दौरान जब पत्रकारों के द्वारा जेडीयू पार्टी में अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने आप को बचते हुए कहा कि हमारे पार्टी में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। हमारे एक ही मुखिया है नीतीश कुमार जो सबको साथ लेकर चल रहे हैं। इसके बाद जब अभी बिहार में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जब बातचीत की गई और उनसे पूछा गया कि लगातार बिहार में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं और परीक्षा होने के बाद रद्द कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर हमारे मुख्यमंत्री के द्वारा पूरी गंभीर तरीके से मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है। जो भी दोषी हैं उन सबों पर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष नचिकेता, मंडल जिला प्रवक्ता विमलेंदु राय सहित बड़े संख्या में जदयू नेता मौजूद थे।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News