बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अमित शाह के दौरे पर साधा निशाना, नीतीश कुमार को बताया इंडिया गठबंधन का सूत्रधार..

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अमित शाह के दौरे पर साधा निशाना, नीतीश कुमार को बताया इंडिया गठबंधन का सूत्रधार..

VAISHALI: लोकसभा चुनाव आने में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीते दिन बिहार दौरा पर थे। उनके दौरे को लेकर बिहार सरकार लगातार निशाना साध रही है। 

इसी कड़ी में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर कहा है कि भाजपा घबराई हुई है, इसलिए अमित शाह जैसे नेता को बार बार बिहार आना पड़ रहा है। भाजपा ने देश की जनता से जो वादा किया था उसमें से एक भी पूरा नहीं कर सकी है। जिसका जवाब जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में देगी। 

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सूत्रधार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। गठबंधन में सब कुछ ठीक है और कहीं से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन काल मे कमरतोड़ महंगाई से देश की जनता त्राहिमाम कर रही है। किसान का हाल बेहाल है। उन्होंने ने कहा कि जातीय जनगणना से सभी वर्गों के लोगों को अपना हक मिलेगा।

दरअसल, उक्त बातें पटना से मोतिहारी जाने के दौरान जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एन एच 22 पर हरसेर गांव स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप के निकट कहा है। वहीं मौके पर मौजूद जदयू जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनों जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष त्रिविक्रम प्रसाद सिंह,प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह उर्फ भगवान सिंह, पटेढ़ी बेलसर प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार निषाद,वैशाली प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार, बैधनाथ सिंह, डॉ. शंकर भक्त,हिमांशु कुमार, राजेश कुमार, उदय कुमार कुशवाहा, रंजीत कुमार राय, रंजीत कुमार सिंह, पवन कुमार, अशोक कुमार सिंह, मो अंसार  अहमद, मो ईशाद अहमद, संजय कुमार, पूर्ब मुखिया हरिबंश पासवान, रमेश पासवान, रामईश्वर सिंह,जितेंद्र पटेल,जयनारायण शर्मा ने उनका स्वागत किया।

Suggested News