बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया पहुंचे जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी और प्रशांत किशोर पर किया हमला, कहा 2025 में तेजस्वी को घर बैठा देगी जनता, नेता नहीं एजेंसी चलाते हैं प्रशांत किशोर

गया पहुंचे जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी और प्रशांत किशोर पर किया हमला, कहा 2025 में तेजस्वी को घर बैठा देगी जनता, नेता नहीं एजेंसी चलाते हैं प्रशांत किशोर

GAYA : अपने एक दिवसीय गया दौरे के क्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा गया पहुंचे। जहां उन्होंने केंदुई स्थित जदयू कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हुए। इससे पहले जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का चंदन यादव ने चाकन्द- बेला के समीप पटना से आ रहे प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भव्य तरीके से स्वागत किया। चंदन यादव के द्वारा भारी संख्या में टू व्हीलर और फोर व्हीलर से चाकन्द बेला से उन्हें रिसीव करते हुए गया लाया गया।

वहीँ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 2025 में सरकार बनाने के दावे पर कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के समय में ढाई सौ से भी ज्यादा दौरा किया और कह रहे थे कि हम सारी सीट पर जीत रहे हैं। लेकिन क्या हुआ, सिर्फ 4 सीट पर ही सिमट गई। 

कुशवाहा ने कहा की जिस तरह लोकसभा चुनाव में जनता ने उनको सबक सिखाने का काम किया है। आने वाले 2025 में स्थाई रूप से जनता इनको घर बैठा देगी। उनको जनता के सरकार से कोई वास्ता नहीं है। उनके माता-पिता भी इस तरह काम कर चुके हैं और तेजस्वी भी अपने माता-पिता के कार्यों से बाहर नहीं निकाल पाए। इन लोगों को सिर्फ परिवार की चिंता रहती है। कहा की हमारी पार्टी अलग है हमारे नेता का अंदाज अलग है।

वही प्रशांत किशोर को लेकर कहा की वे नेता नहीं एक एजेंसी है। उनके बारे में बोलने की जरूरत ही नहीं है। जब कोई राजनीतिक नेता बोलते हैं तो उस पर हम लोग टिप्पणी करते हैं लेकिन उन पर क्या टिप्पणी करें जो एजेंसी चलाते हैं।

गया से मनोज की रिपोर्ट


Editor's Picks