बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू ने बताया फार्मूला, कैसे 2024 में भाजपा को 50 सीटों पर समेटने की योजना को सीएम नीतीश देंगे अंजाम

जदयू ने बताया फार्मूला, कैसे 2024 में भाजपा को 50 सीटों पर समेटने की योजना को सीएम नीतीश देंगे अंजाम

PATNA : शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मंच से यह घोषणा की कि 2024 में भाजपा को 50 सीटें जीत पाना भी मुश्किल हो जाएगा। अब जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बता दिया है कि कैसे नीतीश कुमार भाजपा की सत्ता में वापसी का रास्ता रोकेंगे।

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि हमारे सीएम ने घोषणा कर दी है तो यह मुश्किल भी नहीं होगा। जदयू नेता ने कहा कि भाजपा को 50 सीटों पर लाने के लिए सबसे पहले जरुरी होगा कि सारे विपक्षी दल एक साथ  आएं और भाजपा के खिलाफ चुनाव में उतरें। हमारी पार्टी ने नीतीश कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी है, कि वह सारे विपक्षी पार्टियों को भाजपा के खिलाफ एकजुट करें। 

भाजपा नेताओं पर भी किया हमला

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार ने भाजपा मुक्त भारत बनाने की योजना बनाई है। जाहिर है कि यह बात भाजपा के नेताओं को पसंद नहीं आएगी। आज नीतीश कुमार ने बिहार के लिए कितना काम किया है। यह किसी से छिपा नहीं है। कई कार्य ऐसे हैं,  जिनका अनुकरण देश के दूसरे राज्यों ने किया है।

जंगलराज नहीं कानून का राज

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा जो लोग यह कह रहे हैं कि बिहार में जंगल राज कामय हो गया है। लेकिन सच्चाई यह नहीं है। आज बिहार में अपराध पहले से काफी कम हुआ है। यह बात हाल कि रिपोर्ट में देखी जा सकती है। 

Suggested News