बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनाव को लेकर युवा जदयू ने कसी कमर, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

चुनाव को लेकर युवा जदयू ने कसी कमर, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

PATNA : मुजफ्फरपुर के मौर्या होटल सभागार में युवा जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। रविवार को कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अभय कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिछले 13 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश में विकास के लिए अनेक योजनाओं की शुरुआत की गयी है।

इसमें प्रमुख हैं सात निश्चय, स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड, शराबबंदी कानून, दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन कानून, साइकिल योजना, पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना। साथ ही अल्पसंख्यकों के विकास के लिए योजनाएं बनायी गयी हैं। इसके अलावा अनूसूचित जाति-जनजाति के कल्याण के लिए, अतिपिछडों के विकास के लिए व महिलाओं के कल्याण के लिए भी योजनाएं बनी हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को पंचायत एवं बूथ तक प्रचार-प्रसार करना और उन योजनाओं का लाभ आम जनों को दिलाने की जवाबदेही हम युवाओं के कंधों पर है।

अभय कुशवाहा ने सभी जिलों में पंचायत अध्यक्ष बनाने का काम पूरा करने पर जिलाध्यक्षों तथा प्रभारियों को धन्यवाद दिया। साथ ही अगले एक महीने के अंदर सभी बूथों पर बूथ प्रभारी बना लेने की बात कही। इसके साथ ही यह भी कहा कि सभी पदाधिकारी अपने घर पर जदयू का झंडा एवं नेम प्लेट अवश्य लगायें।

कार्यकारिणी की बैठक को राष्ट्रीय सचिव सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा, प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सिंह सेतु, प्रदेश उपाध्यक्ष सह तिरहुत प्रमंडल प्रभारी कुमार नीरज, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिय रंजन पटेल, पंकज पटेल, पवन रजक, रिजवान अंसारी सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सभी जिलाध्यक्ष व सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। 

कार्यकारिणी की बैठक में राजद नेता धर्मपाल कुमार के साथ अनेक राजद नेताओं ने राजद छोड़कर अभय कुशवाहा के नेतृत्व में युवा जद यू की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकारिणी की अध्यक्षता मुजफ्फरपुर जिला जदयू के अध्यक्ष पप्पू कुशवाहा ने किया तथा संचालन प्रदेश महासचिव अभिषेक सिंह ने किया।

Suggested News