बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झंझारपुर नगर पंचायत बना नगर परिषद, स्थानीय MLA नीतीश मिश्रा ने CM और डिप्टी CM का जताया आभार

झंझारपुर नगर पंचायत बना नगर परिषद, स्थानीय MLA नीतीश मिश्रा ने CM और डिप्टी CM का जताया आभार

PATNA: बिहार कैबिनेट की आज बैठक थी. बैठक में कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी है. कैबिनेट ने तीन नए नगर निकायों का गठन, सात नगर निकायों का उत्क्रमण, दो नगर निकायों का क्षेत्र विस्तार एवं सात नगर निकायों के क्षेत्र, नाम में संशोधन की स्वीकृति प्रदान की गई है. झंझारपुर नगर पंचायत को भी आज नगर परिषद का दर्जा मिल गया। नगर परिषद में उत्क्रमित किये जाने पर स्थानीय भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री का आभार जताया है। 

नीतीश मिश्रा का विस क्षेत्र है झंझारपुर

पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा झंझारपुर नगर पंचायत को नगर परिषद के रूप में उत्क्रमित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। झंझारपुर नगरवासियों की लंबे समय से आकांक्षा रही है कि झंझारपुर नगर पंचायत को नगर परिषद के रूप में उत्क्रमित किया जाय। मुझे यह बताते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है कि राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में आज झंझारपुर नगर पंचायत को नगर परिषद के रूप में उत्क्रमित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।विदित हो कि आज राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में 3 नए नगर निकायों का गठन, 7 नगर निकायों का उत्क्रमण, 2 नगर निकायों का क्षेत्र विस्तार व 7 नगर निकायों के क्षेत्र/नाम मे संशोधन की स्वीकृति प्रदान की गई है। झंझारपुर नगरवासियों की तरफ़ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री तारकिशोर प्रसाद का हार्दिक आभार व अभिनंदन।।

तीन नये नगर निकाय का हुआ गठन

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि छपरा नगर निगम का क्षेत्र विस्तार किया गया है। पटना के मनेर को नगर परिषद में उत्क्रमित किया गया है। बड़हिया अब नगर परिषद होगा। वहीं सहरसा को उत्क्रमित कर नगर निगम बनाया गया है। झाझा को नगरपरिषद, झंझारपुर को भी उत्क्रमित को नगर परिषद बनाया गया है। योगापट्टी नपं का क्षेत्र विस्तार किया गया है। इस्लामपुर अब नगर परिषद होगा। हिसुआ का क्षेत्र विस्तार किया गया है। कमतौल का भी क्षेत्र विस्तार किया गया है।साथ ही अब यह नगर पंचायत कमतौल अहियारी के नाम से जाना जायेगा। जाले को नगर परिषद में उत्क्रमित किया गया है। नीतीश कैबिनेट ने पूर्वीचंपारण के घोड़ासहन को नया नगर पंचायत बनाने की स्वीकृति दी है। इटाढी भी अब नगर पंचायत होगा, मुंगेर का संग्रामपुर नगर पंचायत होगा,राजगीर नगर परिषद का क्षेत्र विस्तार के साथ-साथ शिवहर नगर परिषद का भी क्षेत्र विस्तार किया गया है। 

Suggested News