बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का प्रतिनिधिमंडल, नववर्ष की दी शुभकामना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का प्रतिनिधिमंडल, नववर्ष की दी शुभकामना

RANCHI : झारखण्ड का मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमन्त सोरेन को बधाई देने का दौर लगातार जारी है. आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की. 

इसे भी पढ़े : बीएसएफ को हाथ लगी बड़ी कामयाबी, नकली नोट के साथ एक को किया गिरफ्तार

संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा के नेतृत्व में अधिकारियों ने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनने की बधाई एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी. 

इसे भी पढ़े : गोपालगंज में आइसा के छात्रों का काटा जमकर बवाल, साजिश के तहत नामांकन रद्द करने का लगाया आरोप

प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री को "भारत का संविधान" नामक पुस्तक भेंट स्वरूप दिया गया. प्रतिनिधिमंडल में यतींद्र प्रसाद, अविनाश कुमार, जगबंधु महथा, मनोज जायसवाल, सुनील कुमार सिंह व अन्य शामिल थे. इस मौके पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल जी तिवारी भी उपस्थित थे. 

इसे भी पढ़े : चोरी के आरोप में महिला ने की दूसरी महिला की जमकर पिटाई, विडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बताते चलें की कल जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की थी. इस मौके पर उन्होंने हेमंत सोरेन को नव वर्ष की शुभकामना दी थी. वहीँ 3 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामना दी थी. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट  

Suggested News