बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : जेएमएम, कांग्रेस और राजद में बनी सहमति, आज हो सकता है सीटों का एलान

झारखंड चुनाव : जेएमएम, कांग्रेस और राजद में बनी सहमति, आज हो सकता है सीटों का एलान

NEWS4NATION DESK : झारखंड विधान सभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की ओर से गठजोड़ और नेताओं को टिकट दिए जाने को लेकर मंथन जारी है। इसी बीच राज्य से एक बड़ी खबर सामने आई है। 

राज्य की सबसे बड़ी क्षेत्रिय पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रसे और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। खबर के मुताबिक इन तीनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है और आज सीटों का एलान हो सकता है।  

गुरुवार को इन पार्टियों के नेताओं के बीच लंबी बैठक के बाद सहमति बन गई। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह आज शुक्रवार को रांची पहुंचरहे हैं। वे राजद और झामुमो के साथ मिलकर गठबंधन के ऐलान के साथ सीट शेयरिंग की भी घोषणा करेंगे। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) इस गठबंधन से अलग हो चुका है। वामदल पर भी आज अंतिम निर्णय हो जाएगा। हालांकि, गठबंधन में इस विधानसभा चुनाव को लेकर माले को छोड़कर अन्य वाम दलों की वापसी मुश्किल नजर आरही है। 

गुरुवार को झामुमो और कांग्रेस की बैठक के बाद प्रतिपक्ष के नेता और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि शुक्रवार को संशय खत्म हो जाएगा। इशारों में उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नए चेहरों के साथ वे कल नजर आसकते हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि गठबंधन के तहत चुनाव होगा। अगले 24 घंटे के भीतर सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।

बता दें झामुमो से विवाद सुलझाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और प्रदेश सह प्रभारी मैनुल हक को रांची भेजा था। ये तीनों नेता दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक अधूरी छोड़ गुरुवार दोपहर रांची पहुंचे थे। शाम 4 बजे ये तीनों हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास पर पहुंचे। वहां, इनके बीच करीब चार घंटे तक बैठक चली। जिसके बाद तीनों दलों के बीच मिलकर चुनाव लड़ने की बात सहमति बनी।

Suggested News