बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड होटल एसोसिएशन का हुआ गठन, अरविन्दर सिंह खुराना चुने गए अध्यक्ष

झारखंड होटल एसोसिएशन का हुआ गठन, अरविन्दर सिंह खुराना चुने गए अध्यक्ष

Ranchi  : झारखंड होटल एसोसिएशन के गठन हेतु आज चैंबर भवन में प्रदेश के सभी होटल मालिकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान होटल व्यवसायियों की संरक्षा हेतु झारखंड होटल एसोसिएशन का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से अरविन्दर सिंह खुराना को अध्यक्ष चयनित किया गया। उनके साथ सहयोगी के रुप में तमल सिन्हाचिरंजीव रॉयसंतोष सिंह को भी प्रभार दिया गया ताकि झारखंड होटल एसोसिएशन का विस्तार सुचारू रूप से हो सके। 

वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उपस्थित सभी सदस्य एसोसिएशन के आजीवन फाउंडर मेंबर के रूप में रहेंगे। झारखंड होटल एसोसिएशन का कार्यालय स्टेशन रोड रांची अवस्थित होटल अमर हेरिटेज में रहेगा। 

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बाल्मीकि सिंहमोहम्मद अलीराकेश जैन (कोडरमा)सुमन चक्रवर्ती (धनबाद) सुरेश कुमार भंडारा (हजारीबाग) और हरमीत सिंह गाँधी (रामगढ़) को कार्यकारिणी सदस्य चयनित किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए होटल एसोसिएशन के चिरंजीवी रॉय ने कहा कि हमलोगों ने आपसी सहमति से अध्यक्ष के लिए अरविन्दर सिंह खुराना का चयन किया है जो वास्तव में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। हम सभी मेंबर पूरे झारखंड के आपसी सहमति से स्ट्रक्चरल कमेटी का गठन कर चुके हैंजो आगे इसे चलाने में सक्रिय रूप से सहायता करेंगे।

Suggested News