झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने संभाला पदभार, बोले- सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर रहेगा जोर

RANCHI: झारखंड के कई मंत्रियों ने शुक्रवार को अपने-अपने विभाग का कार्यभार संभाल लिया। इसी कड़ी में झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया।
पदभार संभालने के बाद श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि नई सरकार राज्य के विकास को लेकर संकल्पित है। विकास योजनाएं को लेकर उनका विशेष फोकस होगा।
उन्होंने कहा कि वे पूरी पारदर्शिता के साथ श्रम विभाग में सबकी बेहतरी के लिए काम करेंगे। अब सबके साथ न्याय होगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।
श्रम मंत्री ने चार्ज लेने के बाद अपने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। आगामी बजट को लेकर उन्होंने अधिकारियों के साथ विशेष चर्चा की।
रांची से कुंदन की रिपोर्ट