JHARKHAND NEWS: धान की बकाया राशि भुगतान नहीं करने के विरोध में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदर्शन

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा ने सूबे की हेमंत सरकार के नीतियों के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने खेतों में वर्तमान सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। 

मोर्चा के नेताओं का आरोप था कि पिछले कई महीनों से हेमंत सोरेन की सरकार ने किसानों के अनाज की राशि का भुगतान अब तक नहीं किया है। यदि राज्य सरकार जल्द से जल्द किसानों के अनाज की राशी का भुगतान नहीं करती है तो किसानों को हक दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी इससे भी बड़ा आंदोलन पूरे राज्य भर में करेगी। 

प्रदर्शन में जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद, महामंत्री चंचल भाटिया, मेराज अहमद, उपाध्यक्ष मोहम्मद फैयाज, जगतार सिंह, तहसीन हाशमी, फैज सुर्खाब, राजू राजन, सोनू सरदार, सुरेंद्र सिंह शिंदे, विजय सोये, हीरा मुर्मू, मोहम्मद शमीम एवं काफ़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।

Nsmch
NIHER