बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JHARKHAND NEWS: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

JHARKHAND NEWS: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

LATEHAR: देश में छत्तीसगढ़ और झारखंड नक्सलियों के प्रमुख गढ़ के रूप में जाना जाता है। यहां के जंगलों और पहाड़ों में नक्सली संगठन गुट बनाकर रहते हैं। लगातार ही इन दो राज्यों से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबरें आती रहती हैं। इसी साल छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में कई सुरक्षाबल शहीद भी हो गए थे। ताजा मामला लातेहार का है, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

लातेहार जिले के गारु थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकू-पिरी जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। घटनास्थल से चार हथियार और कई सामान भी बरामद किया गया है। फिलहाल मारे गए नक्सली की पहचान नहीं की जा सकी है। माना जा रहा है कि मारा गया नक्सली छोटू खेरवार दस्ते का सदस्य था। सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुकू-पिरी जंगल में नक्सली जुटे हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर जवान जंगल में पहुंचे। इसी बीच नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ी और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की और एक नक्सली को ढेर कर दिया।

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को खुद पर भारी पड़ता देख बाकी नक्सली घने जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले। गोलीबारी रुकने के बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो मारे गए नक्सली का शव मिला। वहीं, मौके से चार हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।


Suggested News