JHARKHAND NEWS : आपसी विवाद में दोस्त ने युवक को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला, गुस्साए पिता ने कुछ यूं लिया अपना बदला

GUMLA : झारखंड के गुमला जिला स्थित चैनपुर कुरुमगड़ थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के रोगाडीह गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद दो हत्याएं हो गईं। दो दोस्त आपस में भिड़ गए और इनमें से एक ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से वारकर उसकी जान ले ली। इसके बाद आरोपी भागने लगा पर मृतक के पिता ने उसे धर-दबोचा और लाठी डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी के हाथ से कुल्हाड़ी लेकर उसी पर वार कर दिया। इससे आरोपी की भी मौत हो गई। वहीं, आरोपी की बाइक को भी मृतक के परिजनों ने जला दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शनिवार रात की है। बताया गया कि रोगा डीह गांव निवासी राम प्रसाद लोहरा (32) और ललमटिया गांव का रहने वाला महना मुंडा (30) शामिल है। साथ में शराब पी रहे थे। इसी बीच उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि महना मुंडा ने राम प्रसाद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे राम प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद महना मुंडा भागने लगा। पर राम प्रसाद के पिता रुदन लोहरा ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। इससे महना मुंडा जमीन पर गिर गया और रुदन लोहरा ने उसके हाथ से कुल्हाड़ी छीन कर उसी पर हमला कर दिया। इससे महना मुंडा की भी मौत हो गई।

Nsmch

रात भर बैठा रहा बेटे के शव के पास

पुत्र के हत्यारे को मारने के बाद पिता रुदन लोहरा रात भर बेटे के शव के पास बैठकर रुदन लोहरा बिलखता रहा। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और आरोपी रुदन को गिरफ्तार कर लिया।