बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JHARKHAND NEWS: इधर से उधर हुए कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, संजय आनंद लाठकर बने एडीजी (अभियान), अधिसूचना जारी

JHARKHAND NEWS: इधर से उधर हुए कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, संजय आनंद लाठकर बने एडीजी (अभियान), अधिसूचना जारी

रांची: राज्य सरकार ने पुलिस महकमें में व्यापक फेरबदल किया है। सोमवार को किये गये फेरबदल के तहत पदस्थापना के लिए प्रतिक्षारत वरिष्ठ आइपीएस संजय आनंद लाठकर को एडीजी (अभियान) बनाया गया है। वहीं एसएसपी धनबाद असीम विक्रांत मिंज को डीआइपी कोल्हान क्षेत्र, चाइबासा बनाया गया है। 

इसी प्रकार डीआइजी होमगार्ड व अग्निशमन सेवा नरेंद्र कुमार सिंह को डीआइजी हजारीबाग, डीआइजी कोल्हान क्षेत्र राजीव रंजन सिंह को अगले आदेश तक डीआइजी झारखंड सैन्य पुलिस, रांची, डीआइजी रेल, झारखंड शैलेंद्र कुमार सिंह को डीआइजी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची, डीआइजी बजट पटेल मयूर कनैयालाल को डीआइजी बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है। 

वहीं एसपी पलामू संजीव कुमार को एसएसपी धनबाद तथा एसपी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चंदन कुमार सिन्हा को एसपी पलामू बनाया गया है। इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

Suggested News