बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JHARKHAND NEWS: रमेश बैस ने झारखंड के दसवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली, सीएम व मंत्री रहे उपस्थित

JHARKHAND NEWS: रमेश बैस ने झारखंड के दसवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली, सीएम व मंत्री रहे उपस्थित

रांची: रमेश बैस ने बुधवार दोपहर झारखंड के 10 वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन ने राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलायी। ज्ञात हो कि इसके पहले वह त्रिपुरा के राज्यपाल रह चुके हैं। 

समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के कई मंत्री, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा भी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि दो अगस्त 1947 को रायपुर में जन्मे रमेश बैस 1989 में पहली बार सांसद बने। 

तब से वे लगातार 2019 तक रायपुर का प्रतिनिधित्व करते रहे। अटल विहारी वाजपेयी की सरकार में राज्यमंत्री भी थे। वे लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक भी रहे थे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल रमेश बैस को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। समारोह में मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद रहे। 

Suggested News