बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JHARKHAND NEWS: पुलिस गिरफ्त में आये लुटेरे, रेकी कर करते थे लूटपाट

JHARKHAND NEWS: पुलिस गिरफ्त में आये लुटेरे, रेकी कर करते थे लूटपाट

रांची: रांची पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बाइक से रेकी कर के लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। यह जानकारी रांची पुलिस की तरफ से शनिवार जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी।

मिली जानकारी के अनुसार गत दस मई को रांची से फोरलेन होकर बगोदर की तरफ जा रही दूध की पिकप वैन को कुछ अज्ञात लुटेरों ने रोक कर लूट लिया था। इस संबंध में थाने में एफआइआर भी दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिंकु कुमार उर्फ बिल्ली को गिरफ्तार किया था। 

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने सूरज कुमार हजारीबाग, डब्लू राम हजारीबाग, सचिन कुमार हजारीबाग व राहुल कुमार राम हजारीबाग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त की गयी बाइक व स्कूटी को भी जब्त किया है। 

Suggested News