बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JHARKHAND NEWS: सूबे में मिली देश की पहली लेडीबर्ड मिमिक स्पाइडर, अब तक दुनिया के केवल तीन देशों में ही पायी गयी थी

JHARKHAND NEWS: सूबे में मिली देश की पहली लेडीबर्ड मिमिक स्पाइडर, अब तक दुनिया के केवल तीन देशों में ही पायी गयी थी

रांची: राजधानी के नामकुम के जंगल में नई प्रजाति की मकड़ी (लेडीबर्ड मिमिक स्पाइडर) मिली है। यह देश की पहली लेडीबर्ड मिमिक स्पाइडर है। अब तक यह स्पाइडर दुनिया के केवल तीन देशों में पाई गई थी। भारत में यह पहली बार मिली है। इस प्रजाति की मकड़ी भारत में केवल झारखंड में ही पायी गयी है। 

स्पाइडर के मिलने के बाद जीव विज्ञानी अब इस पर रिसर्च करने के लिए जुट गये हैं। इस इस मकड़ी को वन्यप्राणी विशेषज्ञ सुनील कुमार ने अपने कैमरे में कुछ दिन पहले ही कैद किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी पुष्टि मकड़ियों पर शोध कर रहे महाराष्ट्र के बिकडो ( प्रो. जेडीपीएस कॉलेज दरियापुर, अमरावती) ने भी की है। 

भारत से पहले यह मकड़ी चीन, जापान और ताइवान में ही पाई जाती थी। इस मकड़ी का नामकरण 1960 में जापान ने किया था। इसके बाद यह मात्र तीन देशों में दिखती थी। 


Suggested News