बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JHARKHAND NEWS: सिंगरौली से गिरफ्तार हुए मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक व उसकी पत्नी, सिटी एसपी ने दी पूरी जानकारी

JHARKHAND NEWS: सिंगरौली से गिरफ्तार हुए मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक व उसकी पत्नी, सिटी एसपी ने दी पूरी जानकारी

जमशेदपुर: मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर, उनकी पत्नी और सीडब्ल्यूसी की अध्यक्षा पुष्पा तिर्की के अलावे छेड़खानी और यौन उत्पीड़न के मामले में सह आरोपी गीता कौर और उनके बेटे आदित्य सिंह की गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया की छह जून 2021 को पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 354/354 (d)/323/34 व पोस्को एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें पांच लोगों हरपाल सिंह थापर, उनकी पत्नी पुष्पा रानी तिर्की, केयर टेकर गीता कौर उसके बेटा आदित्य सिंह और टोनी सिंह को आरोपी बनाया गया था.

ट्रांजिट रिमांड पर चारों को लाया गया शहर 

उसके बाद से सभी आरोपी फरार थे। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने एएसपी नगर कुमार गौरव के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। इस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित माला नामक स्थान से छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सिंगरौली की अदालत में विधिवत गिरफ्तार कर प्रस्तुत किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें जमशेदपुर लाया गया है। सभी को कोरोना टेस्ट के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।जारी है प्रशासन की सख्ती

इधर मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। शेल्टर होम में बच्चियों के संग यौन उत्पीड़न, बालश्रम, प्रताड़ना के आरोपों में नामजद आरोपित हरपाल सिंह थापर, सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन पुष्पा रानी तिर्की सहित गीता देवी, आदित्य सिंह, टोनी डेविड सहित अन्य की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ रही है। इसी कडी में ट्रस्ट के पीएनबी के बैंक खाते को बंद करते हुए सभी प्रकार के लेन-देन पर पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। पिछले दिनों जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद ने मदर टेरेसा ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की एक इंटरनेट मीडिया पोस्ट को साझा करते हुए बैंक एकाउंट को फ्रीज़ व ब्लॉक करने की मांग उठाई थी। 

जिला उपायुक्त सूरज कुमार ने उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने पंजाब नेशनल बैंक के खड़ंगाझार शाखा प्रबंधक को पत्र लिखकर अविलंब मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के बैंक खाते को ब्लॉक करने का लिखित निर्देश दिया है। साथ ही सभी प्रकार के ट्रांसेक्शन पर रोक लगाने को कहा है। जांच टीम के सदस्यों ने ट्रस्ट के संचालक और अन्य पर लगे उत्पीड़न के आरोपों और चल रही कार्रवाई का हवाला देते हुए यह आदेश जारी किया है। शाखा प्रबंधक को विगत तीन वर्षों के खाता ट्रांसेक्शन का विवरण भी उपलब्ध कराने को कहा है।

Suggested News