बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड के कुख्यात अमरेंद्र की बिहार में गोली मारकर हत्या, गैंगवार की संभावना को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट

झारखंड के कुख्यात अमरेंद्र की बिहार में गोली मारकर हत्या, गैंगवार की संभावना को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट

NEWS4NATION DESK : झारखंडपुलिस के नाक में दम करने वाले कुख्यात अमरेंद्र तिवारी की सारण जिले के रसूलपुर के घुरापाली गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमरेंद्र घुरापाली का ही निवासी था। बताया जाता है कि अमरेंद्र सुबह घर के बाहर बैठ दाढ़ी बना रहा था, तभी बाइक पर दो हमलावरों ने उसके सर में गोली मार दी। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि मृतक अमरेन्द्र झारखंड के कुख्यात सुशील श्रीवास्तव   का दाहिना हाथ था। सुशील श्रीवास्तव की हत्या के बाद गिरोह का कमान संभाल रहे उसके बेटे अमन श्रीवास्तव गैंग में भी उसकी विशेष जगह थी। मिली जानकारी के अनुसार वह हाल में ही रामगढ़ जेल से रिहा हुआ था। उसपर रांची, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो समेत कई जिलों में मामले दर्ज हैं।

अमरेंद्र की हत्या के तार झारखंड से ही जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं उसकी हत्या के बाद झारखंड के रामगढ़, हजारीबाग जिले में गैंगवार की संभावना को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। घटना के बाद बदले की कार्रवाई में कोई नई घटना न हो, इसके लिए पुलिस पूरे क्षेत्र में नजर बनाए हुए है।

Suggested News