बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड-पंजाब के CM का परिवार कोरोना से संक्रमित, जानें क्या है दोनों राज्य के मुख्यमंत्री की स्थिति

झारखंड-पंजाब के CM का परिवार कोरोना से संक्रमित, जानें क्या है दोनों राज्य के मुख्यमंत्री की स्थिति

RANCHI: कोविड के तेजी से हो रहे प्रसार ने आम लोगों के साथ खास को भी प्रभावित किया है। जिसका असर अब नजर आने लगा है। बताया जा रहा है पंजाब और झारखंड के मुख्यमंत्री का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया है। हालांकि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

चन्नी की पत्नी, बेटा और बहू संक्रमित

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के कारण विवादों में घिरे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पारिवारिक परेशानी से भी घिर गए है। उनके परिवार के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. बता दें उनकी पत्नी, उनके बेटे और उनकी बहू कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

झारंखंड के सीएम का परिवार भी प्रभावित

झारखंड के CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, उनके दो बच्चे नितिल सोरेन और बिश्वजीत सोरेन कोरोना भी संक्रमित हो गए हैं। इनके अलावा CM हाउस में तीन अन्य लोग पॉजिटिव आए हैं इनमें एक CM की साली और एक गार्ड शामिल हैं। सभी होम आइसोलेशन में हैं। जांच में CM हेमंत सोरेन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

बताया गया कि हेमंत सोरेन के परिवार में कोरोना का हल्का सिम्पटम पाए जाने के बाद शुक्रवार को CM हाउस से 13 लोगों का सैंपल लिया गया था। इसमें CM की पूरी फैमिली के अलावा उनके सलाहाकार अभिषेक प्रसाद व गार्ड शामिल थे। इसमें 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सैंपल की जांच RIMS के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के लैब में हुआ था।


Suggested News