JHARKHAND : शादी के बाद सुहाग सेज पर करती रही पति का इंतजार, घर पहुंचा शव

GADHWA : शादी के दो दिन बाद नई नवेली विवाहिता अपने ससुराल पहुंच कर सुहाज सेज पर पति का इंतजार कर रही थी, लेकिन यह इंतजार खत्म नहीं हुआ। युवक की लाश घर पहुंची। उसका शव घर के पास बने कुएं से बरामद किया गया। जिसके बाद खुशियों के माहौल में मातम पसर गया

 भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी के बघमनवा टोला की है, जहां रहनेवाले लक्षण सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह (22)   की दो दिनों पूर्व शादी मेदिनीनगर के झुरू गांव में हुई थी। बारात दुल्हन को लेकर 29 अप्रैल को वापस आ गई थी। रात में खाना-पीना के बाद सभी लोग सो गए। पर सुरेंद्र घर से गायब मिला। खाफी ढूंढ़ने के बाद शनिवार को उसका शव बगल के कुएं से मिला। उससे पहले ही 30 अप्रैल को पुलिस को सुरेंद्र के गुम होने की सूचना दे दी गई थी।

दो दिन पहले हुई थी ऐसी ही घटना
 ऐसी ही घटना बुधवार (28 अप्रैल) को पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र में हुई थी। यहां दूल्हे ने शादी के अगले ही दिन बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सतबरवा नयी मस्जिद के सामने रहने वाले सुरेश गुप्ता के पुत्र पिंटू गुप्ता (27) की शादी मंगलवार को जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के लालगढ़ बिहार की रहने वाली निशा से हुई थी। बुधवार की रात 10 बजे तक सब ठीक-ठाक था। इसके बाद अचानक पिंटू घर से गायब हो गया। गुरुवार की सुबह उसका शव मिला।

Nsmch
NIHER