बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिन्ना पाकिस्तान का देवता हो सकता है, भारत के लोगों के लिए नहीं- बाबा रामदेव

जिन्ना पाकिस्तान का देवता हो सकता है, भारत के लोगों के लिए नहीं- बाबा रामदेव

PATNA : योग गुरू बाब रामदेव ने बिहार यात्रा के दौरान एक बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को उन्होंने पटना में कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना कोई देशभक्त नहीं था। उसने भारत के दो टुकड़े कर दिये। इसके बाद भी न जाने क्यों कुछ लोग उसकी तस्वीर लगाने को लेकर इतने परेशान हैं। जिन्ना पाकिस्तान के लिए भगवान हो सकता है, लेकिन भारत के लोगों के लिए नहीं। उसने भारत की कता और अखंडता को नुकसान पहुंचाया था।

JINNAH-CAN-BE-GOD-OF-PAKISTAN-NOT-FOR-PEOPLE-OF-INDIA---BABA-RAMDEV3.jpg

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर लगाये जाने का विवाद अभी चर्चा में है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के हॉल में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगी हुई है। अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम ने 30 अप्रैल को एक पत्र लिख कर एएमयू के वाइसचांसलर तारीक मंसूर को कहा था कि पाकिस्तान बनाने वाले जिन्ना की तस्वीर भारत के शिक्षण संस्थान में क्यों टांगी गयी है ?  इसे तत्काल वहां से हटाया जाए। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। एएमयू छात्र संघ जिन्ना की तस्वीर नहीं हटाने पर अड़ा है तो हिंदू संगठन इसे हटाने की मांग कर रहे हैं।

इस मुद्दे पर राजनीति शुरू है। कुछ लोग जिन्ना को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सिपाही बता कर उसकी तस्वीर लगाये जाने का समर्थन कर रहे हैं। जब कि विरोधियों का कहना है कि अगर जिन्ना भारत की आजादी के लिए लड़ रहे थे तो फिर उन्हें एकीकृत भारत की आजादी का समर्थक होना चाहिए था। तब फिर उन्होंने पाकिस्तान की मांग क्यों रख दी। जिन्ना के दोराष्ट्र सिद्धांत के कराण ही अंग्रेजों ने भारत का बंटवारा कर दिया था।


इसी क्रम में बाबा रामदेव ने पटना में एक सवाल के जवाब में अपनी राय रखी। बिहारशरीफ और गया में एक सप्ताह का योगशिविर शुरू हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए बाबा रामदेव मंगलवार को पटना पहुंचे।

 

Suggested News