बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जीतन राम मांझी की पार्टी हम से एक सदस्य को विधान परिषद भेजेगी भाजपा, सम्राट चौधरी ने कर दिया साफ

जीतन राम मांझी की पार्टी हम से एक सदस्य को विधान परिषद भेजेगी भाजपा, सम्राट चौधरी ने कर दिया साफ

PATNA : बिहार विधान परिषद के 11  सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। जिसमें नीतीश कुमार सहित राबड़ी देवी की सीट भी शामिल है। इन सभी सीटों को लेकर चुनाव की घोषणा हो चुकी है। वहीं चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एनडीए की मजबूत सहयोगी रही जीतन राम मांझी की हम से एक सदस्य को मौका मिल सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी जीतन राम मांझी की पार्टी को विप की एक सीट देने का समर्थन किया है। 

दरअसल, आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक के दौरान चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक के बाद सम्राट चौधरी से विधान परिषद हम को एक सीट देने की बात पर सवाल किया गया। जिसका समर्थन करते हुए सम्राट चौधरी ने हम को एक सीट देने की बात का सपोर्ट किया।

बता दें कि विधान परिषद 11 सीटों में से चार सीटें भाजपा कोटे से चुन जाना है। अब एक सीट भाजपा हम को देती है तो उनके पास सिर्फ तीन सीट ही बचती है। वहीं हम की तरफ से पहले से ही पार्टी अध्यक्ष संतोष सुमन विधान परिषद में सदस्य हैं। 

पटना से वंदना शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News